कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा एक सांकेतिक मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया. खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर 6 बड़े और गंभीर आरोप लगाए, जिनमें चुनाव प्रणाली में गड़बड़ी और करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने जैसे मुद्दे शामिल हैं.