2 अक्टूबर की छुट्टी के साथ शुरू हुए लॉन्ग वीकेंड की वजह से इस समय देश के प्रमुख पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर इस भारी भीड़ की वजह से हालात काफी खराब हो चुके हैं. सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है.