लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रह गया है. इस गैंग ने अपने आपराधिक ऑपरेशंस को फैलाने के लिए आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का भरपूर इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर धमकियाँ देने और स्थानीय गुंडों की मदद से यह गैंग अपने अपराधों को बेझिझक अंजाम देता रहा है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ देश के 11 राज्यों में इसका मजबूत प्रभाव देखा जा सकता है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह गिरोह आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है.