scorecardresearch
 
Advertisement

कोलकाता के पूजा पंडाल में मची भगदड़, बिहार की युवती की मौत

कोलकाता के पूजा पंडाल में मची भगदड़, बिहार की युवती की मौत

बिहार से कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल घूमने आए एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि वे छह लोग हंसी-खुशी घर से ब्लॉग बनाते हुए कोलकाता आए थे. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वहां इतना बड़ा और दर्दनाक हादसा हो जाएगा. पूजा पंडाल के पास थोड़ा पानी जमा था, जिसमें अचानक बिजली का करंट आ गया. करंट का झटका लगते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. इस भगदड़ की चपेट में आने से उनकी भांजी की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के अन्य बच्चों तथा भाई-बहनों की स्थिति भी काफी बिगड़ गई.

Advertisement
Advertisement