मेघालय और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को वापस भेजने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया. दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज स्थित नंदिर चार सीमा क्षेत्र में दोनों देशों की सीमा पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसके बाद पथराव की घटनाएं भी सामने आईं. इसके बाद दोनों तरफी के सैनिक अपनी-अपनी सीमा में डटे रहे. जानकारी के मुताबिक संबंधित व्यक्ति को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था.