फ्लाई दुबई एज 1073 विमान हादसे में अपनी जान की परवाह न करते हुए विमान को सुरक्षित लैंड कराने वाले बहादुर पायलट स्मित मछार अस्पताल में हैं. मुंबई के चेंबूर स्थित स्वास्तिक हाइट्स के रहने वाले स्मित कुछ साल पहले ही दुबई शिफ्ट हुए थे. उनके पड़ोसी डॉ. जिनिथ शाह ने उनके बारे में मीडिया से कई अहम बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि स्मित बचपन से ही हमेशा दूसरों की मदद करने वाले और बेहद नेक स्वभाव के इंसान रहे हैं.