मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए. इस बैठक के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि चुनाव आयोग के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है. बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में दावों और आपत्तियों की समय सीमा को बढ़ाना भी शामिल है.