दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई. इस इमारत में कई छात्र रह रहे थे, जिसके कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस हादसे पर अब जमकर राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्षी दल इस बड़ी लापरवाही को लेकर सरकार और एमसीडी प्रशासन पर लगातार हमला बोल रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार इस घटना का जिम्मेदार कौन है.