बीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास ने हाल ही में आरोप लगाया था कि हिरासत के दौरान अभिजीत दीपके के साथ दिल्ली पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया. उन्होंने दावा किया कि जब दीपके की दादी का देहांत हुआ, तब पुलिस कर्मियों ने उन्हें परिजनों से बात नहीं करने दी और वहां कैमरा-माइक लेकर पहुंचे. इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो फुटेज सार्वजनिक किया है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी अभिजीत दीपके से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और उन्हें दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हर संभव मदद की पेशकश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि वे ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयार थे.