दिल्ली के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. राजधानी में प्रदर्शनकारियों की हलचल तेज होते ही दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, कनॉट प्लेस में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने और बैनर पोस्टर दिखाने की कोशिश कर रहे लोगों को तुरंत डिटेन कर बसों से ले जाया गया है. आने वाले समय में हिरासत में लिए गए लोगों का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.