scorecardresearch
 
Advertisement

कनॉट प्लेस पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हटाया, नेताओं में छिड़ी बहस

कनॉट प्लेस पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हटाया, नेताओं में छिड़ी बहस

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के आसपास आज उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई जब कई छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारी वहां एकत्र होने लगे. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और लाउडस्पीकर से घोषणा करके सड़क को खाली कराया. पुलिस का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाना था ताकि आम जनता और स्थानीय दुकानदारों को असुविधा न हो. ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी शिकायत की थी कि लगातार होने वाले विरोध प्रदर्शनों से उनका कारोबार ठप पड़ रहा.

Advertisement
Advertisement