प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के पूरे 82 किलोमीटर के मार्ग का उद्घाटन किया है. इससे सराय काले खां से मोदीपुरम तक यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा. 'नमो भारत रैपिड रेल' भारत की सबसे तेज सेमी हाई स्पीड रीजनल ट्रेन है जो बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है. साथ ही मेरठ में भारत की सबसे तेज मेट्रो सेवा भी शुरू की गई है. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर उसमें यात्रा भी की.