RAPIDX (रैपिडएक्स), जिसे क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के रूप में भी जाना जाता है, एक फास्ट ट्रेन है जो राजधानी और एनसीआर में दौड़ने को तैयार है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा संचालित एक हाई स्पीड रीज़नल रेल सिस्टम है. रैपिडएक्स का लक्ष्य दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों के बीच एक नेटवर्क सुविधा है. 6 कोच वाली ये ट्रेनें पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी, जो 60 मिनट में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है (RAPIDX Features).
यह देश की पहली रैपिड रेल है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 12 अक्टूबर 2023 को गाजियाबाद में उन आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भारत की पहली रैपिड रेल ट्रांजिट RAPIDX का उद्घाटन करेंगे.
पहले फेज में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड को शुरू किया जाएगा. इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है जबकि 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है. इसे दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनों के साथ जोड़ा जाएगा. ये अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे विभिन्न शहरों को भी दिल्ली से जोड़ेंगे. पहले चरण के बाद इस प्रोजेक्ट को दुहाई से मेरठ तक बढ़ाया जाएगा. मेरठ साउथ तक दूसरे चरण में कार्य होगा, तीसरे चरण में साहिबाबाद से दिल्ली के बीच कार्य पूरा होगा. साल 2025 में रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ती नजर आएगी (RAPIDX Delhi NCY).
नमो भारत रैपिड रेल सेवा में रविवार शाम सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई. मेरठ के मोदीपुरम से शाम 6:09 बजे रवाना हुई ट्रेन करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और कई स्टेशनों पर 10-15 मिनट तक रुकना पड़ा. इससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा. एनसीआरटीसी ने बाद में तकनीकी समस्या ठीक होने की जानकारी दी.
राजस्थान के टोंक क्षेत्र में पूर्व भाजपा सांसद द्वारा एक मुस्लिम महिला को कंबल देने से इनकार करने के मामले ने देश में बड़ी बहस छेड़ दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस सोच के चलते कुछ लोग मुस्लिम नागरिकों को देखकर जानबूझकर भारत माता की जय के नारे लगाते हैं. इस बीच नमो भारत रैपिड रेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और भी गंभीर बना दिया है. इस पूरे मामले ने सामाजिक सौहार्द और सहिष्णुता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.
दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर पर सोमवार को अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई. NCRTC के अनुसार, यात्री संख्या 1 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 82 किमी लंबे पूरे कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो लिंक के उद्घाटन के बाद यह पहला दिन था जब नमो भारत का पूरा कमर्शियल रन शुरू किया गया है.
दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है. यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस तेज आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है. दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये तय किया गया है. इस सेवा के शुरू होने से यात्रा के समय में कमी आ रही है.
दिल्ली और एनसीआर की जनता के लिए नमो भारत कॉरिडोर एक बड़ी उपलब्धि है. इस कॉरिडोर की लागत लगभग 30,000 करोड़ रुपये है जो कि क्षेत्र की इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगा.
नमो भारत के तहत रैपिड रेल का उद्घाटन और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार देश में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले गया है. वंदे भारत ट्रेन, वाटर वे, एक्सप्रेस वे और डेडिकेटेड फेट कॉरिडोर जैसी सुविधाओं ने यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाया है.
मेरठ और दिल्ली के बीच नई नमो भारत ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रा का समय मात्र 55 मिनट का होगा. यह सुविधा कामकाजी लोगों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी क्योंकि यह एनसीआर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है.
प्रधानमंत्री के द्वारा हरी झंडी दिखाने पर मेरठ से मोदीपुरम तक का ट्रैक जुड़ जाएगा जिसके ऊपर मेट्रो भी चलेगी. इस रैपिड रेल की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे है जो 80 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी करेगी.
पीएम मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' के पूरे 82 किलोमीटर के स्ट्रेच का उद्घाटन किया. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में विकास योजनाएं भटकती नहीं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के पूरे 82 किलोमीटर के मार्ग का उद्घाटन किया है. इससे सराय काले खां से मोदीपुरम तक यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा. 'नमो भारत रैपिड रेल' भारत की सबसे तेज सेमी हाई स्पीड रीजनल ट्रेन है जो बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है. साथ ही मेरठ में भारत की सबसे तेज मेट्रो सेवा भी शुरू की गई है. पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर उसमें यात्रा भी की.
पीएम मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' के पूरे 82 किलोमीटर के स्ट्रेच का उद्घाटन कर दिया. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक रैपिड रेल आज शाम 6 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ का सफर पहले से आसान और तेज होने वाला है. लग्जरी सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराएगी. इसकी मदद से 80 किलोमीटर की दूरी केवल 55 मिनट में तय की जा सकेगी.
आज से दिल्ली से मेरठ का सफर मिनटों में तय होने वाला है. पीएम मोदी आज सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन किया जाएगा. इस परियोजना के तहत दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा समय घटकर 55 मिनट हो गया है.
गाजियाबाद के मोदीनगर में नमो भारत ट्रेन के भीतर युवक-युवती के अंतरंग पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया. वीडियो ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था. मामले को गंभीरता से लेते हुए NCRTC ने जांच शुरू की और लापरवाही के आरोप में एक कर्मचारी पर एक्शन लिया है. साथ ही सार्वजनिक परिवहन में शालीनता बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की गई है.
Railway News: भारतीय रेलवे रेल यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द 150 नई ट्रेनें उतारने वाला है. इनमें 50 नमो भारत एसी ट्रेनें (Namo Bharat AC Trains) शामिल होंगी. रेल मंत्री ने ये ऐलान किया है.
एनसीआरटीसी ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गाजियाबाद प्रीमियम लाउंज में एक रिफ्रेशमेंट जोन भी शुरू किया है, जो यात्रियों को आरामदायक बैठने की व्यवस्था और उन्हें खाने-पीने की सुविधा भी प्रदान करता है. नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम क्लास में यात्रा स्टैंडर्ड किराए का 20% अधिक देकर की जा सकती है, जिससे अधिक आराम और सुविधाएं उपलब्ध होती हैं और प्रोफेशनल्स के लिए ये सफर और बेहतर बनाता है.
Delhi-Meerut का सफर अब महज 40 मिनट में हो सकेगा और वो भी लग्जरी सुविधाओं और सुपर स्पीड के साथ और इसके लिए यात्रियों को न्यूनतम 150 रुपये का किराया देना होगा. पीएम मोदी ने साहिबाबाद-न्यू अशोकनगर नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन कर लोगों को ये सौगात दी है.
नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन हो गया है...अब दिल्ली से मेरठ का सफर महज़ 40 मिनट में पूरा होगा...अब हर रोज इस रूट पर अप-डाउन करने वाले लाखों यात्रियों को लग्जरी और सुपर स्पीड वाली यात्रा की सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं कि नमो भारत रैपिड रेल के जरिए यात्रा करने के दौरान यात्रियों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगीं.
Delhi-Meerut RRTS Inauguration: पीएम मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली को बड़ी सौगात दी. उन्होंने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन किया. पीएम ने इस दौरान खुद टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन में सफर भी किया. देखें ये वीडियो.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुताबिक, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर न्यू अशोक नगर और साहिबाबाद स्टेशनों के बीच ट्रायल रन लगभग पूरा हो गया है और अगले साल जनवरी तक इसके चालू होने की उम्मीद है.
एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट ऐप पर ग्राउंडब्रेकिंग लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और लाइव पार्किंग स्टेटस फीचर लॉन्च किया है. यात्री अब ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और रियल-टाइम पार्किंग का स्टेटस और बहुत कुछ जान सकते हैं.