लवकेश बजाज से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है. लवकेश ने साल 2022 में ही सिस्टम को धोखा देने की कोशिश की थी. इसके बावजूद कि ये इमारत कमजोर थी. साल 2022 में लवकेश बजाज इस इमारत में एक पूरी तरह से कमर्शियल होटल चलाना चाहता था. इसके लिए उसने दिल्ली पुलिस के लाइसेंसिंग विभाग में बकायदा अर्जी डाली थी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने मंजूरी नहीं दी. दिल्ली पुलिस के नियमों यानी फायर सेफ्टी, सिक्योरिटी, बिल्डिंग स्ट्रक्चर पर इमारत खरी नहीं उतरी.