दिल्ली की अदालत ने जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन मामले के आरोपी आशुतोष रांका और सौरभ दास की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को एसीएम कोर्ट में सुनवाई जारी रहने के बावजूद हाईकोर्ट आने पर कड़ी फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली. पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की जेल अवधि 3 दिन बढ़ाने की मांग की है. दोनों आरोपी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.