scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन, BJP और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन, BJP और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में विभिन्न छात्र संगठनों और लेफ्ट यूनियनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस प्रदर्शन और मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस नेता अभय दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल और कुछ वामपंथी संगठन विदेश प्रेरित एजेंडे और 'रिजीम चेंज' की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी सरकार को बदलने के बजाय तख्तापलट जैसी बातें करना अनुचित है. दूसरी ओर, कांग्रेस नेता अभय दुबे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र और युवा अपने अधिकार और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement