दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बार फिर से भारी हंगामा देखने को मिला है. लेफ्ट विंग के छात्र संगठनों एसएफआई, आईसा और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के तहत छावनी में बदल दिया गया.