अब तक नीतीश के डिप्टी रहे सम्राट चौधरी ने बुधवार को औपचारिक तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है. सम्राट के रूप में पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है. शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. आजतक से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सम्राट से उनका पारिवारिक संबंध रहा है.