नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है. लातूर से 6 लोगों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इनमें एक प्रोफेसर और एक नीट परीक्षा काउंसलर भी शामिल है. अब तक इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्हें साल 2025 में भी नीट परीक्षा का पेपर मिला था. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों में से एक बिवाल परिवार ना सिर्फ इन पेपर्स के जरिए अपने परिवार के बच्चों को डॉक्टर बना रहे थे बल्कि उसे बेच कर मोटा पैसा भी कमा रहे थे.