scorecardresearch
 
Advertisement

'विपक्ष के लोग बहुरूपिए और हताश हैं', ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला

'विपक्ष के लोग बहुरूपिए और हताश हैं', ब्रजेश पाठक का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित विपक्ष की रैली पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के एक मंच पर आने को ढोंग करार दिया. ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनका असली चेहरा छिपा रहता है और मन में कुछ तथा सामने कुछ और होता है. दो रंगी चाल चलने वाले ये बहुरूपिए लोग लगातार देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बेबुनियाद सवाल उठा रहे हैं. देश की जनता ने अब इन नेताओं को पूरी तरह से किनारे लगा दिया है.

Advertisement
Advertisement