भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी के अनुसार, राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम भारत के लोकतंत्र को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है. बीजेपी ने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्रा में नेहा बोरा मुख्य चेहरा थीं. नेहा बोरा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि वे बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित हैं और वैसा ही आंदोलन भारत में भी होना चाहिए. बीजेपी का कहना है कि यह विचार केवल नेहा बोरा का नहीं बल्कि राहुल गांधी की सोच को भी दर्शाता है.