scorecardresearch
 
Advertisement

भजनपुरा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों शूटर गिरफ्तार

भजनपुरा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ के बाद दोनों शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कारोबारी के घर के बाहर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. यह मुठभेड़ उस्मानपुर के यमुना खादर इलाके में हुई. पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने बीते दो अक्टूबर को भजनपुरा में कारोबारी के घर के बाहर तमंचा लहराते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी.

Advertisement
Advertisement