scorecardresearch
 
Advertisement

'कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रही काम', सीएम हिमंता का आरोप

'कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रही काम', सीएम हिमंता का आरोप

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही है. सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के मुख्य संवैधानिक संस्थानों से नफरत हो चुकी है. उनका मानना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को भारत के चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और संसद जैसी सर्वोच्च संस्थाओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वे इनसे नफरत करते हैं. इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के युवाओं से भी नफरत है.

Advertisement
Advertisement