अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस सरकार और गांधी परिवार को घेरा. शाह ने कहा कि सुरक्षा परिषद की सदस्यता के अमेरिकी प्रस्ताव को नेहरू ने यह कहकर ठुकरा दिया कि हम इसे स्वीकार नहीं सकते. इससे चीन जैसे महान देश को बुरा लगेगा. राजीव गांधी फाउंडेशन ने क्या एमओयू किया था, चीन के साथ, ये तो बताओ भाई. जब डोकलाम में हमारे सैनिक चीन के सामने आंख में आंख डालकर बैठे थे, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ मीटिंग कर रहे थे.