उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के दौरान एक बार फिर चुनावी एकता की बड़ी तस्वीर देखने को मिली. इस खास मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ मंच पर नजर आए. अमित शाह ने सीएम योगी के कामकाज की जमकर सराहना की और साफ कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बेहद महत्वपूर्ण चेहरा हैं. उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लिया और कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था, लेकिन साल 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद योगी जी ने अपराधियों और माफियाओं का पूरी तरह से खात्मा कर दिया है.