उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिनदहाड़े अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पीड़ित की पत्नी शाजिया ने कोर्टवाली में मामला दर्ज कराया. पोस्टमार्टम के दौरान सैकड़ों वकीलों ने प्रदर्शन कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 फरवरी को बड़ा आंदोलन किया जाएगा.