scorecardresearch
 

आग उगल रहा मौसम! मार्च से पहले ही भीषण गर्मी शुरू... 37 डिग्री से ऊपर पारा, दिल्ली-गुजरात में तापमान बढ़ा

देश के कई हिस्सों में मौसम आग उगल रहा है. मार्च से पहले ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. गुजरात में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Advertisement
X
देश के कई हिस्सों में समय से पहले ही गर्मी का असर दिखने लगा है. (Photo: ITG)
देश के कई हिस्सों में समय से पहले ही गर्मी का असर दिखने लगा है. (Photo: ITG)

देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. मार्च से पहले ही तेज गर्मी महसूस हो रही है. पूरा गुजरात इस समय भयानक गर्मी की चपेट में है. दिल्ली में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से (3 से 5 डिग्री सेल्सियस) अधिक रहने का अनुमान है.

दक्षिण गुजरात का तटीय क्षेत्र सबसे गर्म बना हुआ है. सूरत में बीते कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 37°C के पार दर्ज किया गया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, सौराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में भी गर्मी तेज रही है.

राजकोट में हाल ही में 36.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, सुरेंद्रनगर और अमरेली समेत कई हिस्सों में तापमान 35°C से ऊपर दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

यह भी पढ़ें: समुद्र का बढ़ेगा पारा! मार्च से मई के बीच आयेंगे ये बदलाव... WMO की रिपोर्ट

फरवरी से ही गर्मी शुरू

फरवरी महीने के अंतिम हफ्ते में ठंड अचानक गायब सी हो गई है.  दिल्ली में इस महीने अब तक तीन बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा चुका है. IMD रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर नई दिल्ली के अनुसार फरवरी में अब तक का सर्वाधिक तापमान 31.6°C रिकॉर्ड किया गया है.

Advertisement
Delhi Weather
Delhi Weather

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय भी सामान्य से अधिक गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंचने की संभावना जताई है.

पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया था. वहीं, 2024 में फरवरी का उच्चतम तापमान 29.7°C रहा.

साल 2020 के बाद से अब तक फरवरी में सबसे अधिक तापमान 33.6°C दर्ज किया गया, जो 21 फरवरी 2023 को रिकॉर्ड हुआ था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement