scorecardresearch
 

तमिलनाडु के युवाओं के 'मामा' बने CM थलपति विजय, शपथ लेने के बाद बोले- आप ही मेरी जान हो

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपने पहले संबोधन में पारदर्शिता का वादा करते हुए श्वेत पत्र जारी करने की बात कही. उन्होंने खुद को युवाओं का 'मामा' बताया और महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया.

Advertisement
X
CM विजय ने अपनी सरकार में पारदर्शिता का वादा किया. (Photo- PTI)
CM विजय ने अपनी सरकार में पारदर्शिता का वादा किया. (Photo- PTI)

तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय ने अपने पहले संबोधन में जनता और अपने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इस दौरान कई बड़े ऐलान किए. सीएम विजय ने तमिलनाडु के युवाओं को अपनी 'जान' और खुद को उनका 'मामा' बताया.

अपने संबोधन के दौरान सीएम विजय ने पिछली DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य पर लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और खजाना पूरी तरह खाली कर दिया गया है.

CM विजय ने ऐलान किया कि सरकारी खजाने की जांच के बाद वो सबसे पहले एक श्वेत पत्र जारी करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं कुछ भी छिपाऊंगा नहीं, सब कुछ पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रखूंगा.'

विजय का विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री विजय ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार में कोई भी काम पर्दे के पीछे नहीं होगा. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी (EPS) पर तंज कसते हुए कहा, 'अगर मुझे किसी से मिलना है, तो मैं अपना चेहरा छिपाकर या कवर करके नहीं मिलूंगा. मैं सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलूंगा.' 

विजय ने आगे बताया कि उनकी सरकार का फोकस बुनियादी सुविधाओं पर होगा. उन्होंने कहा, 'मैं जनता का एक रुपया भी नहीं लूंगा और न ही किसी को उसे छूने दूंगा. उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में शिक्षा, राशन और स्वास्थ्य सेवाएं उनकी प्राथमिकता होंगी.'

Advertisement

'विजय मामा तुम्हारे लिए सब...'

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने और नशीली दवाओं के कारोबार को खत्म करने का दावा किया. अपने फैंस और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, 'अपने कैडर के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मेरे वर्चुअल वॉरियर्स और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद.'

CM विजय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरे छोटे ननबा और ननबियों (दोस्तों), विजय मामा तुम्हारे लिए सब कुछ अच्छा करेंगे. आप ही मेरी जान हो.'

(Photo- PTI)

विजय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना 'भाई' कहकर संबोधित किया, जो मंच पर उनके साथ मौजूद थे. विजय ने आखिर में कहा, 'भले ही किसी ने मेरा अपमान किया हो या मेरी आलोचना की हो, वो भी मेरे ही लोग हैं। मैं सभी के विकास के लिए काम करूंगा.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement