scorecardresearch
 

सोनिया गांधी की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट, मां से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार और संक्रमण के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं.

Advertisement
X
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत. (File photo: ITG)
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत. (File photo: ITG)

सोनिया गांधी के हेल्थ अपडेट जारी कर बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. डॉक्टरों की टीम उन्हें एंटीबायोटिक्स दे रही है, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस चेयरपर्सन को मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सर गंगा राम अस्पताल में बुखार की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था.

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने गुरुवार को सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि सोनिया गांधी के पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन की जांच की जा रही है. डॉक्टरों की टीम उन्हें एंटीबायोटिक्स दे रही है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

अस्पताल के चेयरमैन के अनुसार, डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में उनका एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज चल रहा है और दवाओं से उन्हें लाभ हो रहा है. फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और आगे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

वहीं, सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके पुत्र राहुल गांधी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य और चल रहे इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. अस्पताल ने कहा है कि स्थिति पर लगातार अपडेट दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement