scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 22 अप्रैल 2026: कन्या राशि वालों की नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 22 अप्रैल 2026, Horoscope Today: कन्या राशि वालों का अधिकारी वर्ग से तालमेल बनेगा. पुराने अटके मामलों में राहत मिलेगी. कारोबार में प्रभाव बढ़ेगा. अगर इंटरव्यू, प्रस्तुति या मीटिंग है तो परिणाम अच्छे रह सकते हैं.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: साहस से बनेंगे काम
मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. सामाजिक कामों में आगे बढ़ेंगे और लोग आपकी पहल की सराहना करेंगे. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. रिश्तों में सुधार होगा और जरूरी जानकारी समय पर मिल सकती है. आलस्य छोड़ना आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र रहेगा. करियर में छोटे फैसले बड़ा लाभ दे सकते हैं. बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा. परिवार के लिए समय निकालें.

लकी नंबर: 5, 8, 9
लकी रंग: गहरा भूरा
आज का उपाय: सिद्धीविनायक गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें.

वृष राशि: धन और परिवार दोनों में संतुलन
वृष राशि वालों के लिए परिवार केंद्र में रहेगा. घर के बड़े फैसलों में आपकी राय अहम होगी. कुटुंब से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. कारोबार में गति आएगी और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. मेहमानों का आगमन भी संभव है. जो लोग नई डील की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. बोलचाल में मिठास फायदा देगी.

लकी नंबर: 4, 5, 6, 9
लकी रंग: समुद्री
आज का उपाय: गणेश पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, खुशियां बांटें.

मिथुन राशि: नए मौके मिलेंगे
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी और नई शुरुआत का है. कामकाज में नया आइडिया फायदा दे सकता है. आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. मित्रों से मुलाकात और नेटवर्किंग मजबूत होगी. व्यापार में नया प्रस्ताव मिल सकता है. स्टाइल, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास आकर्षण बढ़ाएंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 5, 8, 9
लकी रंग: हल्का हरा
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, नवीनता अपनाएं.

कर्क राशि: खर्च बढ़ेगा, समझदारी जरूरी
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य लेकिन खर्च वाला रह सकता है. प्रियजनों के लिए खरीदारी हो सकती है. निवेश और लेनदेन में सावधानी रखें. विदेश यात्रा या दूरस्थ संपर्क का योग भी बन रहा है. कामकाज में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य जरूरी है.

लकी नंबर: 2, 5, 8, 9
लकी रंग: एक्वा ब्लू
आज का उपाय: गणेश पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, दिखावे से बचें.

सिंह राशि: आर्थिक लाभ के संकेत
सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. मित्रों और सहयोगियों से मदद मिलेगी. व्यापार में योजना बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा. करियर में सक्रियता बढ़ेगी. वरिष्ठ लोग आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें.

लकी नंबर: 1, 4, 5, 9
लकी रंग: पिस्ता कलर
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, बड़प्पन रखें.

कन्या राशि: करियर में उछाल
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन प्रोफेशनल ग्रोथ वाला है. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अधिकारी वर्ग से तालमेल बनेगा. पुराने अटके मामलों में राहत मिलेगी. कारोबार में प्रभाव बढ़ेगा. अगर इंटरव्यू, प्रस्तुति या मीटिंग है तो परिणाम अच्छे रह सकते हैं.

Advertisement

लकी नंबर: 4, 5, 8, 9
लकी रंग: गहरा हरा
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान व प्रयोग करें, मदद बढ़ाएं.

तुला राशि: भाग्य देगा साथ
तुला राशि वालों के लिए भाग्य मजबूत रहेगा. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा का योग बन सकता है. उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग या नए कोर्स से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. कामकाज में नई ऊर्जा महसूस होगी. पुराने वादे पूरे करने का समय है.

लकी नंबर: 4, 5, 6, 9
लकी रंग: वासंती
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, तीर्थ जाएं.

वृश्चिक राशि: सावधानी सबसे जरूरी
वृश्चिक राशि वालों को आज जल्दबाजी से बचना होगा. वरिष्ठों की सलाह मानें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. भारी काम या जोखिम वाला फैसला टालना बेहतर रहेगा. अनजान लोगों पर भरोसा न करें. कारोबार में धैर्य रखेंगे तो स्थिति संभली रहेगी. भावनात्मक प्रतिक्रिया से नुकसान हो सकता है.

लकी नंबर: 6, 8, 9
लकी रंग: अंजीर समान
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, जरूरतमंदों की मदद करें.

धनु राशि: साझेदारी से लाभ
धनु राशि वालों के लिए साझेदारी के काम अच्छे रहेंगे. बिजनेस पार्टनर या टीम से सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. संयुक्त योजनाओं में प्रगति होगी. कामकाज में स्थिरता आएगी. वाणी में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 6, 9
लकी रंग: पाइनेपल
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, वचन निभाएं.

मकर राशि: अनुशासन से सफलता
मकर राशि वालों को आज काम समय पर पूरा करना होगा. विरोधी पक्ष सक्रिय रह सकता है. खर्च और बजट पर नियंत्रण रखें. उधार लेनदेन से दूरी बनाएं. मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन ढिलाई नुकसान दे सकती है. खानपान संतुलित रखें.

लकी नंबर: 4, 5, 8, 9
लकी रंग: दलदली
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, सावधान रहें.

कुंभ राशि: खुशियों भरा दिन
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आनंद और उपलब्धियों का है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है. रचनात्मक कामों में शानदार प्रदर्शन होगा. कार्यक्षेत्र में पहल बढ़ेगी. मित्रों से अच्छी खबर मिल सकती है.

लकी नंबर: 4, 5, 8, 9
लकी रंग: मोरपंख के समान
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, बड़ों की बात सुनें.

मीन राशि: घर-परिवार पर फोकस
मीन राशि वालों को घरेलू मामलों में संयम रखना होगा. परिवार की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं. कामकाज की चर्चाओं में संतुलित रवैया रखें. भवन, वाहन या संपत्ति मामलों में रुचि बढ़ेगी. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें. शांत रहकर फैसले लेना लाभ देगा.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 6, 8, 9
लकी रंग: ऐप्पल ग्रीन
आज का उपाय: गणेशजी की पूजा करें, पान-मिष्ठान्न चढ़ाएं, हरी वस्तु दान करें, बड़ी सोच रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement