scorecardresearch
 

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ें तो तुरंत वापसी! भारतीय बैंक स्टाफ के लिए प्लान तैयार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार वहां काम कर रहे भारतीय बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है. सरकार ने बहरीन, इजरायल और दुबई में मौजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं की स्थिति की समीक्षा की है.

Advertisement
X
विदेशी बैंक कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह (Photo: ITG)
विदेशी बैंक कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह (Photo: ITG)

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है. सबसे बड़ी चिंता वहां काम कर रहे भारतीय बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर है. सरकार बहरीन, इजरायल और दुबई जैसे देशों में मौजूद सरकारी बैंकों की शाखाओं और वहां तैनात स्टाफ की सुरक्षा की लगातार निगरानी कर रही है.

मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने एक अहम बैठक की. इसमें बहरीन, इजरायल और दुबई में चल रहे सरकारी बैंकों की शाखाओं के ताजा हालात की जानकारी ली गई. सरकार लगातार हालात का जायजा ले रही है कि युद्ध के इस माहौल में बैंक जाना कितना सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें: 1500 रुपये ब्लैक में बिक रहा गैस सिलेंडर, ईरान युद्ध के बीच बढ़ी घबराहट, कई शहरों में लंबी कतारें

SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा पर पैनी नजर

इजरायल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा है, जबकि बहरीन और दुबई में SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं चल रही हैं. इन बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी फिलहाल कड़ी निगरानी में हैं. सुरक्षा के हालात को देखते हुए बैंक मैनेजमेंट इस बात को लेकर चिंतित है कि कर्मचारियों का दफ्तर आना कितना सुरक्षित है.

Advertisement

कर्मचारियों को मिला घर वापसी का विकल्प

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बैंक कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है. प्रभावित शाखाओं के स्टाफ को सलाह दी गई है कि वे चाहें तो वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं. इतना ही नहीं, सरकार ने कर्मचारियों को यह विकल्प भी दिया है कि अगर जरूरत पड़े तो वे वापस भारत भी लौट सकते हैं.

यह भी पढ़ें: संसद में वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना

राहत की बात यह है कि तमाम तनाव के बावजूद इन बैंक शाखाओं में पैसों का लेन-देन और बाकी बैंकिंग कामकाज फिलहाल सामान्य रूप से चल रहे हैं. सरकार और बैंक की प्राथमिकता अभी वहां मौजूद भारतीय कर्मचारियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

(इनपुट- करिश्मा)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement