scorecardresearch
 

PM मोदी कल से ओडिशा-बंगाल के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा, ओडिशा में बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Advertisement
X
PM मोदी ने बताया, 20 और 21 तारीख को वे पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. (Photo: Reuters)
PM मोदी ने बताया, 20 और 21 तारीख को वे पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. (Photo: Reuters)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. वे कोलकाता में 12वें इंटरनेशनल योग दिवस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मयूरभंज में 'संथाली जाहेर' और 'हो जाहेर' में पूजा-अर्चना करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि PM मोदी कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को भी कमीशन करेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और ओडिशा में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मयूरभंज में राष्ट्रपति मुर्मू के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

शनिवार को PM मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे. रविवार सुबह वे कोलकाता में 12वें इंटरनेशनल योग दिवस समारोह में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि मैं अगले दो दिनों, यानी 20 और 21 तारीख को पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल रहूंगा. कल, 20 जून का दिन खास है क्योंकि हम 'पश्चिमबंगा दिवस'  मना रहे हैं. इसके लिए कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित किया जाएगा. यह जगह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पश्चिम बंगाल की संस्कृति को बचाने की उनकी कोशिशों से जुड़ी होने के कारण बहुत अहम है. तारकेश्वर में विकास के कई कामों की शुरुआत की जाएगी.

Advertisement

बता दें, इंटरनेशनल योग दिवस (IDY) 2026 की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'है. यह थीम फिजिकल हेल्थ, मेंटल वेल-बीइंग, इमोशनल रेजिलिएंस और एक्टिव एजिंग को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करती है, जिससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है.

PM Modi

साल 2015 में इसकी शुरुआत हुई थी, जब यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने 21 जून को IDY के रूप में मनाने के भारत के प्रपोजल को स्वीकार किया था. पीएम मोदी ने नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क (संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय), श्रीनगर और विशाखापत्तनम सहित अलग-अलग स्थानों से इन समारोहों का नेतृत्व किया है.

रविवार को PM मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को कमीशन करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement