scorecardresearch
 

एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर... पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की. पंच पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया और पूजा करवाई. पूजा के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किए. पीएम मोदी बंगाल चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बीच वाराणसी पहुंचे थे.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद त्रिशूल लहराया
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद त्रिशूल लहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन करने पहुंचे. उन्होंने तय शेड्यूल के अनुसार गर्भगृह में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की. इस दौरान पंच पुरोहितों ने उन्हें पूजा कराई. पुरोहितों वैदिक मंत्रों के साथ पीएम मोदी का पहले मंदिर परिसर में और फिर गर्भगृह में स्वागत किया.

शुद्धिमंत्र के साथ शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ उन्हें भगवान विश्वनाथ की पूजा में बैठाया गया. इस दौरान पीएम मोदी की पूजा करते हुए भव्य तस्वीरें सामने आई हैं. पूजा के बाद जब वह बाहर आए तब भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. इसके बाद पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर हवा में लहराया. बता दें कि पीएम मोदी बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच वाराणसी में पहुंचे थे. उनके त्रिशूल उठाकर लहराने को अलग-अलग संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है.

PM modi

पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे. इस दौरान कई पुजारी पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे. जब वह मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर की ओर प्रवेश कर रहे थे तब 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर के मुख्य द्वार से परिसर में प्रवेश किया और उन्होंने स्वागत ़करने वाले पुजारियों का विशेष आभार भी जताया.  

Advertisement

PM modi

इसके पहले पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे. पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया. काफिले पर फूल बरसाए गए. पीएम ने हाथ हिला
कर अभिवादन किया. हालांकि, वह कहीं रुके नहीं.

PM modi

इसके बाद पीएम मोदी मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के सामने बैठ गए. इस दौरान मंदिर के विशेष पुजारियों ने विधान के तहत पीएम मोदी के हाथ धुलवाए और पवित्रता मंत्र पढ़कर उन्हें अनुष्ठान के लिए संकल्प कराया. इसके बाद षोडशोपचार पूजा पद्धति से भगवान विश्वनाथ की पूजा शुरू हो गई. 

इस दौरान पीएम मोदी के मस्तक पर पुजारीजी ने चंदन लेपन किया. पंच पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी को माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया. पीएम मोदी ने मंत्रों के साथ एक-एक विधि का पालन करते हुए पूजन किया. पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पद्धति से पूजा की.

PM modi

उन्होंने इस पद्धति के तहत पहले देवता का आह्वान किया. फिर उन्हें पाद्य और अर्घ्य दिया. इस तरह अलग-अलग क्रम से उन्होंने सभी रीतियों का पालन करते हुए भगवान बाबा विश्वनाथ का अभिषेक गंगाजल , हल्दी जल, अक्षत, दूध से किया. इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ को मंदार माला भी चढ़ाई. पूजा के बाद पीएम मोदी ने पंचदीप से आरती की. इसके बाद उन्होंने प्रदक्षिणा की.

Advertisement

PM modi

पूजा के बाद पीएम मोदी मंदिर परिसर में बाहर आए जहां उन्हें त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति देकर सम्मानित किया गया.उन्हें डमरू भी दिया गया और पटका पहनाकर उनका विशेष स्वागत किया गया. मंदिर में पूजा के बाद पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की.
 

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement