scorecardresearch
 

नेतन्याहू संग डिनर, डेलीगेशन से बात... दो दिन के इजरायल दौरे पर PM मोदी, पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल बाद इजरायल जा रहे हैं, जहां वो करीब 30 घंटे बिताएंगे. पीएम मोदी की ये यात्रा भारत-इजरायल के रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इस दौरान वो इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात भी करेंगे.

Advertisement
X
पीएम मोदी के इजरायल दौरे का शेड्यूल देखें. (Photo: ITG)
पीएम मोदी के इजरायल दौरे का शेड्यूल देखें. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी 2026 को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं. पीएम मोदी 9 साल बाद इजरायल जा रहे हैं. यहां वो करीब 30 घंटे का समय बिताएंगे. इस दौरान वो कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी की इजरायली नेतृत्व के साथ सभी मुलाकातें यरूशलम में होंगी. 25 फरवरी की सुबह वो दिल्ली से यरूशलम के लिए रवाना होंगे. यहां दोपहर में वो इजरायली संसद 'नेसेट' को संबोधित करेंगे.

25 फरवरी की शाम को पीएम मोदी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. नेतन्याहू और पीएम मोदी एक साथ डिनर भी करने वाले हैं.

पीएम मोदी के दौरे के लिए उत्साहित हैं नेतन्याहू

हाल ही में नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर उत्साह जताया था. उन्होंने बताया था कि वो बेसब्री से उनके यरूशलम आने का इंतजार कर रहे हैं. नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा था, 'आज सुबह कैबिनेट बैठक के उद्घाटन के मौके पर, मैंने अपने प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी बुधवार को होने वाली ऐतिहासिक इजरायल यात्रा के बारे में बात की.'

Advertisement

नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल और भारत के बीच का संबंध दो वैश्विक नेताओं का एक सशक्त गठबंधन है. दोनों देश रक्षा और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं और साथ मिलकर प्रगति के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रों का एक गठबंधन बना रहे हैं. 

डेलीगेशन के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक

पीएम मोदी अपनी इजरायल यात्रा के दौरान 26 फरवरी की सुबह डेलीगेशन के साथ अहम बैठक करेंगे. इस दौरान 'आयरन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तकनीक के हस्तांतरण पर समझौता हो सकता है. बता दें कि 'आयरन डोम' मौजूदा दौर में सबसे उन्नत और विश्वसनीय मिसाइल रक्षा प्रणालियों में से एक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: इजरायली संसद को संबोधित करेंगे PM मोदी, स्पीकर बोले- 'सदन खाली नहीं रहेगा'

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायली राष्ट्रपति से फोन पर बात करेंगे और फिर दोपहर में भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement