scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है. पढ़ें, शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

Advertisement
X
शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें
शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी पर जारी विवाद के बीच आज एक बार फिर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत होनी है. विज्ञान भवन में दोनों पक्षों में होने वाली ये नौवें दौर की बातचीत है. वहीं कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र ने सभी राज्यों को निर्देश भेजे हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती का आज यानी शुक्रवार को 65वां जन्मदिन है.

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 80 रन के पार पहुंच गया है. पढ़ें, शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

1. आज फिर बातचीत की टेबल पर सरकार और किसान, दिल्ली में राहुल करेंगे हल्ला बोल

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी को लेकर जारी विवाद के बीच आज एक बार फिर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत होनी है. विज्ञान भवन में दोनों पक्षों में होने वाली ये नौवें दौर की बातचीत है, ऐसे में हर किसी की इसी पर नज़र है. दूसरी ओर किसानों के मसले पर ही आज कांग्रेस हल्ला बोल करेगी, दिल्ली में जिसकी अगुवाई खुद राहुल गांधी करेंगे.

2. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र ने राज्यों को भेजे निर्देश, बताया- किसे लगेगी वैक्सीन और किसे नहीं 

कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव से पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को दोनों टीकों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) के लिए एक व्यापक फैक्ट शीट भेजी हैं- जिसमें वैक्सीन रोलआउट, फिजिकल स्पेसिफिकेशन, खुराक, कोल्ड चेन स्टोरेज की आवश्यकताओं, मतभेद और हल्की AEFIs (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना) के बारे में जानकारी शामिल है.

Advertisement

3. सियासत की बिसात पर घिरीं मायावती का राजनीतिक वारिस कौन बनेगा? 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती का आज यानी शुक्रवार को 65वां जन्मदिन है. कोरोना काल के चलते मायावती ने अपने जन्मदिन को कार्यकर्ताओं से सादगी और जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की अपील की है. बसपा संस्थापक कांशीराम के सानिध्य में रहकर मायावती ने सियासत की एबीसीडी सीखी, लेकिन मायावती का सियासी वारिस कौन होगा, जो बहुजन मूवमेंट को आगे ले जाएगा.

4. India vs Australia Live Score 4th Test Day 1: शुरुआती झटकों के बाद संभला ऑस्ट्रेलिया, स्मिथ ने 80 रन के पार पहुंचाया

33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82 रन 2 विकेट के नुकसान पर है. स्टीव स्मिथ (32 रन) और मार्नस लाबुशेन (34 रन) क्रीज पर हैं. भारत के लिए पहली पारी में अब तक मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिये. ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (1) और मार्कस हैरिस (5) का विकेट गंवाया.

5. आने वाले दिनों में पूरी तरह बदल जाएगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक, होगा पूरी तरह आधुनिक 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाले कुछ सालों में आपको बिल्कुल ही बदला-बदला नजर आने वाला है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है. यात्रियों के लिए हरसंभव सुविधा के साथ-साथ परिवहन के विभिन्न तरीकों की मौजूदगी को समाहित करते हुए एक योजना बनाई जा रही है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement