वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि नई प्राइवेट पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए. वहीं, संसद के बजट सत्र का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और दो हिस्सों में 8 अप्रैल तक चलेगा. इसके अलावा पढ़ें, गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.
1- वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, तुरंत रोक लगाने की मांग
वॉट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि नई प्राइवेट पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए.
2- संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, 1 फरवरी को आम बजट, जारी हुआ पूरा शेड्यूल
संसद के बजट सत्र का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और दो हिस्सों में 8 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान एक फरवरी को संसद में आम बजट (वित्त वर्ष 2021-22) पेश किया जाएगा.
3- SC की कमेटी से अलग हुए BKU नेता भूपिंदर सिंह मान, कहा- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं
किसान आंदोलन को लेकर बनाई गई सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय कमेटी से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है.
4- CM केजरीवाल ने गाजीपुर मुर्गा मंडी खोलने का दिया आदेश, बर्ड फ्लू के सैंपल निगेटिव आने पर फैसला
दिल्ली सरकार ने चिकन के व्यापार और आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया है. इसके अलावा गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट खोलने के भी निर्देश दिए गए हैं.
देखें: आजतक LIVE TV
5- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कोहरे के चलते दर्जन भर वाहन आपस में टकराए
गौतम बुद्ध नगर जिले से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार के दिन दर्जन भर वाहन टकरा गए. सर्दी के चलते एक्सप्रेस वे पर बहुत अधिक घना कोहरा हो रहा है जिसके करीब दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए.