scorecardresearch
 

AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन के आयोजक नरसिम्हा यादव कौन हैं? राहुल गांधी के करीबी

दिल्ली में आयोजित हुए एआई समिट के दौरान के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऐसा प्रदर्शन किया कि जिसे लेकर जमकर बवाल मच गया. बीजेपी कांग्रेस पर हमला बो रही है. वहीं बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन के आयोजक नरसिम्हा यादव हैं, जो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.

Advertisement
X
AI समिट में विरोध के बाद चर्चा में आए यूथ कांग्रेस नेता नरसिम्हा यादव (Photo: ITG)
AI समिट में विरोध के बाद चर्चा में आए यूथ कांग्रेस नेता नरसिम्हा यादव (Photo: ITG)

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने समिट का माहौल तनावपूर्ण बना दिया. इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने टी-शर्ट उतारकर एआई एक्सपो हॉल में जाकर नारेबाजी शुरू कर दी. इन प्रदर्शनों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा विरोध रहा.

इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने बयान में साफ किया कि यह प्रदर्शन एक ऐसे “कंप्रोमाइजड प्राइम मिनिस्टर यानि समझौता कर चुके प्रधानमंत्री” के खिलाफ था, जिन्होंने भारत की पहचान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में खतरे में डाल दिया. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई और मामला और बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार, इस प्रदर्शन के आयोजन में नरसिम्हा यादव नामक व्यक्ति की अहम भूमिका थी. नरसिम्हा यादव इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने में एक्टिव हैं. उनके नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. नरसिम्हा राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने बताया 'कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट', देखें AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान नरसिम्हा यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. विपक्षी दलों ने सरकार की नीति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, वहीं सरकार ने पुलिस कार्रवाई को उचित ठहराया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पूरे मामले पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है।मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं.'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा संगठन ने शर्मनाक काम किया है. पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया गया है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement