scorecardresearch
 

बीजेपी ने बताया 'कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट', देखें AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

Advertisement
X
भारत मंडपम् में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन  (Photo: Video grab)
भारत मंडपम् में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन (Photo: Video grab)

दिल्ली में चल रहे इंडिया AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया है. यूथ कांग्रेस के 8 से 10 कार्यकर्ता क्यू आर कोड के जरिये भारत मण्डपम में पहुंच गए. अंदर पहुंचते ही कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने अपने कपड़े उतार दिए और मंच के पास जाकर हंगामा करने लगे. इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शर्ट और बनियान दोनों ही उतार दिए. 

कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मण्डपम के अंदर अपना टी-शर्ट लहराने लगे. इस टीशर्ट पर PM COMPORMISED लिखा हुआ था. इसके अलावा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर में नारेबाजी कर रहे थे. 

मौके पर तुरंत पहुंची दिल्ली की टीम ने यूथ कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं को तुरंत हिरासत में ले लिया. 

रिपोर्ट के मुताबिक सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि इनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. पुलिस के अनुसार इस मामले में कृष्णा हरि, राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, कुंदन यादव, बिहार सचिव, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और नरसिम्हा यादव, तेलंगाना को हिरासत में लिया है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि जब पूरा विश्व भारत को नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करते हुए देख रहा था और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में हमारे बढ़ते वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा था, उस समय कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने का रास्ता चुना. 

Advertisement

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत  की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है. मैं कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूं.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि ये सभी कांग्रेस कार्यकर्ता टी शर्ट पहने हुए थे, ये नेता कोड को स्कैन करके अंदर पहुंचे फिर अंदर पहुंचकर उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और लहराने लगे. 

बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देश के लिए शर्म की बात कही है. 

अमित मालवीय ने कहा है कि ऐसे समय में जब भारत एक मशहूर ग्लोबल AI समिट होस्ट कर रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी में अपने इनोवेशन और लीडरशिप को दिखाया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना. 

यह भी पढ़ें: AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, VIDEO

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था. जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ़ उन लोगों के फ़ायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं. पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं. भारत इससे बेहतर का हक़दार है.

Advertisement

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना पर कहा कि, " ये कांग्रेस DNA में है, देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना, देश को अपमानित करना. कांग्रेस ऐसा यहां तो करती रहती है. देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के इशारे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में ऐसा किया."

हरियाणा सीएम ने कहा कि इस समिट में पूरे विश्व के प्रबुद्धजन आ रहे हैं, उसका हिस्सा बन रहे हैं. समिट के अंदर उन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है. मुझे पता चला है कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. देश का जब सम्मान बढ़ रहा है, गौरव बढ़ रहा है, उस समय जिस प्रकार की हरकत की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग देश को हर मोर्चे पर अपमानित करने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. देश का यदि कहीं भी अपमान हो रहा है तो ये देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है.

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस से ai समिट में प्रोटेस्ट करवाया, दुनिया भर से जो लोग यहां पहुंचे हैं उनके सामने जो नंगा नाच किया ये बहुत ही शर्मशार करने वाला है, राहुल गांधी ये महसूस ही नहीं कर पा रहे हैं कि कांग्रेस गिरते गिरते इतनी नीचे पहुंच गई है कि AI समिट में अपनी सत्ता की लालसा को पूरा करने के लिए वो विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारकर नंगा नाच कर रही है. 

Advertisement

वहीं भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि, "हमारे यूथ कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं. वे डरेंगे नहीं, जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं हुई थी, तो ED का केस इतने सालों तक चलता रहा. उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया. भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं. हम पीछे नहीं हटेंगे. हम देश के युवाओं के लिए अपनी आवाज़ उठाएंगे."

उदय भानु चिब ने एक्स पर लिखा है कि सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर क्यों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को AI Summit के अंदर Compromised PM के खिलाफ आवाज़ उठाने की जरूरत पड़ी? उन्होंने कहा कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन करें तो रोक दिया जाता है. आईटी रूल्स की आड़ में सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट हटवाई जाती हैं. तो फिर हमारे पास क्या जरिया बचता है? हम AI Summit के खिलाफ नहीं हैं. हम भारत के हितों के साथ हो रहे समझौते के खिलाफ हैं. 

जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौते साइन हो रहे हों, युवाओं को बेरोजगार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो क्या हम खामोश रहें? नहीं. शायद यह संभव नहीं. यह देश 140 करोड़ नागरिकों का है. अगर प्रधानमंत्री compromised हों, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि जनता खामोश हो जाए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement