scorecardresearch
 

लोकसभा में 9 मार्च को आएगा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किए व्हिप

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव 9 मार्च को आएगा. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सदस्यों को तीन लाइन के व्हिप जारी कर सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

Advertisement
X
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा (Photo: Screengrab)
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा (Photo: Screengrab)

लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा हाफ सोमवार यानी 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है. दूसरे हाफ के पहले दिन का एजेंडा सामने आ गया है. बजट सत्र के दूसरे हाफ के पहले ही दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव आएगा. इस प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद, के सुरेश और डॉक्टर मल्लू रवि की ओर से दिया गया है.

कांग्रेस सांसदों की ओर से स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव के नोटिस में विपक्ष की महिला सांसदों के खिलाफ अवांछित आरोप लगाने से लेकर विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने तक, तमाम मुद्दों का जिक्र किया गया है. प्रस्ताव में विपक्षी सदस्यों की ओर से स्पीकर के व्यवहार पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए सत्ता पक्ष के सदस्यों को फेवर करने का आरोप भी लगाया गया है.

नोटिस में यह आरोप लगाया गया है कि स्पीकर सत्ता पक्ष के सांसदों को आपत्तिजनक व्यवहार के लिए नहीं टोकते. स्पीकर पर आरोप यह भी लगाया गया है कि विवादास्पद मुद्दों पर वह सत्ता पक्ष का साथ देते हैं. 9 मार्च की कार्यवाही का जो एजेंडा सामने आया है, उसमें रूटीन के मुद्दों के अलावा केवल एक इसी प्रस्ताव का उल्लेख है. पहले दिन के एजेंडे में सरकार की ओर से कोई विधायी कार्य नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर 9 मार्च को वोटिंग, रिजिजू बोले- अगर विपक्ष ने किया हंगामा तो...

मौजूदा लोकसभा के सदस्य डॉक्टर रिकी एंड्रू जे सिंगकोन का पिछले दिनों निधन हो गया था. 9 मार्च को लोकसभा में उनको श्रद्धांजलि भी दी जाएगी. गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला हाफ हंगामेदार रहा था. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई दिन बाधित हुई थी. अमर्यादित व्यवहार के लिए स्पीकर ने कुछ विपक्षी सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया था.

यह भी पढ़ें: महिला दिवस वाले दिन पेश होगा पंजाब का बजट, क्या पूरा होगा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये का वादा?

विपक्षी कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया था. अब 9 मार्च को यह प्रस्ताव सदन में आने वाला है, जिसे लेकर सत्ताधारी एनडीए की अगुवाई कर रही बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस, दोनों ही दलों ने अपने-अपने सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उस दिन सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement