scorecardresearch
 

कर्नाटक से लश्कर का संदिग्ध हिरासत में, सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करने का शक

कर्नाटक के कलबुर्गी में लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंधों के शक में पश्चिम बंगाल निवासी मुमताज-उल-मलिक को हिरासत में लिया गया है. केंद्रीय खुफिया विभाग और कर्नाटक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया गया.

Advertisement
X
कलबुर्गी में LeT से कथित संबंधों के शक में मुमताज-उल-मलिक हिरासत में, पूछताछ जारी.(Photo-ITG)
कलबुर्गी में LeT से कथित संबंधों के शक में मुमताज-उल-मलिक हिरासत में, पूछताछ जारी.(Photo-ITG)

कर्नाटक के कलबुर्गी में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से कथित संबंधों के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार देर रात ब्रह्मपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में कार्रवाई की गई. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मुमताज-उल-मलिक के रूप में हुई है.

मुमताज-उल-मलिक पिछले करीब 2 साल से कलबुर्गी में रह रहा था. पुलिस को शक है कि उसने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के संपर्क में आकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मैसेज के जरिए साझा की थी. इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में ब्रह्मपुर पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया है.

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्रीय खुफिया विभाग और कर्नाटक पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों से कथित संबंधों की जानकारी मिलने के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को छोड़ दिया गया, क्योंकि उसके किसी तरह के संबंध सामने नहीं आए.

संदिग्ध लोगों के संपर्क में था

Advertisement

प्रियांक खड़गे ने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि मुमताज-उल-मलिक ही संदिग्ध लोगों के संपर्क में था. उन्होंने बताया कि मुमताज-उल-मलिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच भारत सरकार के साथ मिलकर की जा रही है.

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों से कई लोग रोजगार के लिए कर्नाटक आते हैं और यह उनका अधिकार है. उन्होंने कहा कि इसे रोका नहीं जा सकता. कलबुर्गी में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के एक युवक को भी शहर में एक बूचड़खाने में काम करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एक और संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement