scorecardresearch
 

प्रियांक खड़गे बने कर्नाटक के नए गृह मंत्री, सिद्धारमैया के बेटे को शहरी विकास, CM डीके शिवकुमार ने बांटे विभाग

Karnataka Cabinet Portfolio Allocation: कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट विस्तार में सबसे चौंकाने वाला और बड़ा फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को लेकर है, जिन्हें राज्य का नया गृह मंत्री बनाया गया है.

Advertisement
X
कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को मिला गृह मंत्रालय.(File Photo:PTI)
कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को मिला गृह मंत्रालय.(File Photo:PTI)

कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री ने खुद के पास वित्त, कैबिनेट मामले और इंटेलिजेंस जैसे सबसे अहम विभाग रखे हैं, जबकि डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा गया है.

कैबिनेट आवंटन में सबसे अहम पद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को मिला है. उन्हें राज्य का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. हालांकि इंटेलिजेंस विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा. इसके साथ ही खड़गे आईटी, बीटी और ई-गवर्नेंस विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे को भी जगह
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. उन्हें शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है.

नाम पद आवंटित विभाग
 डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री वित्त, कैबिनेट मामले, डीपीएआर, इंटेलिजेंस और अन्य गैर-आवंटित विभाग
डॉ. जी. परमेश्वर उपमुख्यमंत्री राजस्व और खेल मंत्रालय
 
प्रियांक खड़गे कैबिनेट मंत्री गृह मंत्रालय (इंटेलिजेंस छोड़कर), आईटी एंड बीटी, ई-गवर्नेंस
डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया कैबिनेट मंत्री नगर विकास (Urban Development - BDA, BMRDA छोड़कर)
कृष्णा बायरेगौडा कैबिनेट मंत्री ग्रेटर बेंगलुरु विकास (BWSSB, BMRCL सहित)
के.एच. मुनियप्पा कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले
के.जे. जॉर्ज कैबिनेट मंत्री ऊर्जा और पर्यटन मंत्रालय
एम.बी. पाटिल कैबिनेट मंत्री भारी एवं मध्यम उद्योग, बुनियादी ढांचा विकास
रामलिंगा रेड्डी कैबिनेट मंत्री वृहद एवं मध्यम सिंचाई विभाग
सतीश जारकीहोली कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग (PWD)
यू.टी. खादर कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
ईश्वर खंड्रे कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास और पंचायती राज 
ब्यरथी सुरेश कैबिनेट मंत्री परिवहन मंत्रालय 
शरण प्रकाश पाटिल कैबिनेट मंत्री चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास

 

Advertisement

बता दें कि डीके शिवकुमार ने बीते बुधवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर समेत 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार और अन्य नेताओं ओ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

शिवकुमार और परमेश्वर के अलावा केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली. यूटी खादर और यतींद्र सिद्धारमैया को छोड़कर बाकी सभी नेता पिछली सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रह चुके थे.

खादर कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे, जबकि विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्धारमैया पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं. डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था. इससे पहले 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. शिवकुमार पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement