scorecardresearch
 

पांच मंजिला इमारत से गिरकर छात्र की मौत... परिवार ने शिक्षकों पर जाति और रंगभेद से प्रताड़ना का लगाया आरोप

केरल के कन्नूर में 22 वर्षीय BDS छात्र नितिन राज आरएल की अंजाराकंडी डेंटल कॉलेज परिसर में पांच मंजिला इमारत से गिरने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. परिवार ने शिक्षकों पर जाति और रंगभेद से प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है, जबकि केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.

Advertisement
X
प्रताड़ना के आरोपों से घिरा कॉलेज.(Photo: Screengrab)
प्रताड़ना के आरोपों से घिरा कॉलेज.(Photo: Screengrab)

केरल के कन्नूर में बीडीएस के प्रथम वर्ष के छात्र नितिन राज आर.एल. की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई. 22 वर्षीय छात्र 10 अप्रैल को अंज़ाराकंडी डेंटल कॉलेज परिसर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार का आरोप है कि नितिन राज को कॉलेज में विभागाध्यक्ष और अन्य शिक्षकों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि उनके साथ जाति और रंगभेद के आधार पर भेदभाव किया गया. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष डॉ. एम के राम ने उन्हें आंतरिक अंक काटने की धमकी दी थी.

यह भी पढ़ें: कन्नूर में दो धमाकों से मचा हड़कंप... एक ट्रक ड्राइवर घायल, तनाव के बीच पुलिस बल की बड़ी तैनाती

नितिन राज मूल रूप से नेदुमंगड के रहने वाला था, जो तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है. उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं. परिवार का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थे और इस तरह की घटनाओं से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे.

पुलिस जांच और मानवाधिकार आयोग की दखल

Advertisement

जानकारी के अनुसार, नितिन राज कॉलेज परिसर की पांच मंजिला इमारत से गिरकर गंभीर रूप से घायल पाया गया था. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू की गई. चक्करक्कल पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.

इस घटना पर केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

घटना के बाद नितिन राज का पार्थिव शरीर उनके घर तिरुवनंतपुरम लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. यह मामला राज्य में छात्र उत्पीड़न और भेदभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- शिबी.
Live TV

Advertisement
Advertisement