scorecardresearch
 

घर बेच आतंकी वारदात में लगाने वाले थे पैसा! PoK भागे 5 आतंकियों की प्रॉपर्टी जब्त

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर के आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए UAPA के तहत उनकी संपत्तियां जब्त की हैं. ये सभी आतंकी रियासी इलाके के रहने वाले थे और 90 के दशक में PoK फरार हो गए थे.

Advertisement
X
पुलिस का आतंकियों पर एक्शन (फोटो-ITG)
पुलिस का आतंकियों पर एक्शन (फोटो-ITG)

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर के पांच आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अचल संपत्तियों को जब्त किया है. खास बात तो ये है कि ये सभी आतंकी जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके के रहने वाले थे और 90 के दशक में PoK फरार हो गए थे. ये अपनी संपत्तियां बेचने की फिराक में थे. इनका मकसद अपनी संपत्तियां बेचकर मिले पैसों का इस्तेमाल कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना था. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने UAPA के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनकी संपत्तियां जब्त की हैं. रियासी के महोर इलाके के रहने वाले ये आतंकी 90 के दशक में PoK भाग गए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस इस समय आतंकवाद के खिलाफ कड़ाई से अभियान चला रही है. 

ऐसे में जम्मू कश्मीर DGP नलिन प्रभात के आदेश पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने UAPA की धारा 25 के तहत इनकी संपत्तियां जब्त की हैं.

यह भी पढ़ें: पैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे तल्ख सवाल

जांच के दौरान 30 अन्य आतंकियों के भी नाम सामने आए हैं, ये भी महोर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. लेकिन फिलहाल PoK में ये अपनी गतिविधियां चला रहे हैं. 

रियासी पुलिस ने आतंकी इकोसिस्टम को बड़ा झटका देते हुए, पाकिस्तान में बैठे पांच टेरर हैंडलर्स की अचल संपत्तियों को ज़ब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन महोर में दर्ज FIR नंबर 70/2024 की जांच के दौरान की गई है, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS), गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और E&IMCO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से अभियान चला रही है. पुलिस न सिर्फ आतंकियों पर कार्रवाई कर रही है, बल्कि उनके मददगारों और नेटवर्क पर भी शिकंजा कस रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement