scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. उसकी पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के रूप में हुई है. फिलहाल सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
X
जम्मूृ-कश्मीर में एनकाउंटर (फाइल फोटो)
जम्मूृ-कश्मीर में एनकाउंटर (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई है. सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है.

यह मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में हुई. सुरक्षाबलों को कोराग इलाके में आतंकियों की गतिविधि की जानकारी मिली थी. इसके आधार पर संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं. सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.

खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ था ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि यूसमर्ग के कोरग और गुरवेतकलां इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं. इसी इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

तलाशी अभियान के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चुनौती दी, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. वहीं, गुरवेतकलां गांव में भी आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

Advertisement

इलाके में अभी भी जारी है तलाशी

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा था. वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि इस इलाके में एक और शीर्ष गैर-स्थानीय लश्कर कमांडर के छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है. आसपास के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो. फिलहाल ऑपरेशन पूरी तरह जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement