scorecardresearch
 

तीन ज्योतिर्लिंगों के साथ करें शिरडी के साईं बाबा के दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज, जानिए खर्च

IRCTC ने लखनऊ से तीन ज्योतिर्लिंगों और शिरडी दर्शन के लिए 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें नासिक, शिर्डी और औरंगाबाद के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन शामिल हैं. इस टूर पैकेज में फ्लाइट से यात्रा, थ्री स्टार होटल में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था है.

Advertisement
X
Devotees offer prayer at Sai Baba temple in Shirdi (Photo-PTI)
Devotees offer prayer at Sai Baba temple in Shirdi (Photo-PTI)

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. "तीन ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी दर्शन पैकेज” के नाम से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित होने वाला यह टूर पैकेज 05 रात एवं 06 दिन का है. जिसमें नासिक-शिरडीऔर छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज दिनांक 30.06.2026 से 05.07.2026 तक चलाया जा रहा है.

जानिए इस टूर की विशेषताएं:

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक जाने एवं नासिक से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर एवं नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. शिरडी में शिर्डी साई बाबा और शनि शिगनापुर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. साथ ही छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में घृष्णेश्वर मंदिर और एलोरा की गुफाओं आदि का भी भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया:

एक व्यक्ति के ठहरने पर इस पैकेज का मूल्य रू. 57,000/- होगा. वहीं, दो व्यक्तियों के एक साथ करने पर इस पैकेज का मूल्य रू. 46,500/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 45,400/- और माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड सहित रू. 40,700 /- और बिना बेड के 38,200 /- होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग:

IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी . उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

लखनऊ. 8287930912/ 9236391909 / 8287930902

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement