अगर आप अगले महीने यानी अप्रैल 2026 में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. इस टूर के जरिए पर्यटकों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.
IRCTC के क्षेत्रीय लखनऊ से "मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ दिलकश हैदराबाद" नाम से संचालित होने वाला यह टूर पैकेज 04 रात एवं 05 दिन का है. जिसमें पर्यटकों को हैदराबाद, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और यादाद्री का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज दिनांक 14.04.26 से 18.04.26 तक संचालित होगा.
भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की सैर, IRCTC के टूर पैकेज में EMI की भी सुविधा
जानिए टूर की विशेषताएं:-
इस टूर में यात्रियों के लखनऊ से हैदराबाद आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने - पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान स्टेचू ऑफ इक्वलिटी, श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, सुरेंद्रपुरी, मल्लिकार्जुन मंदिर (ज्योतिर्लिंग), रामोजी फिल्म सिटी, सालारजंग संग्रहालय, चारमीनार और गोलकुंडा किला घुमाया जाएगा.
जानिए कितना होगा किराया:-
इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 44400/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 38100/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 36400/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 33900/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 32800/- बिना बेड के होगा.
IRCTC: जन्नत ए कश्मीर टूर पैकेज में रहना-खाना फ्री! अप्रैल में करें हसीन वादियों की सैर
इस तरह करें बुकिंग:-
IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं.
लखनऊ: 8287930911/9236391911/8287930902
कानपुर: 9415042930