scorecardresearch
 

भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की सैर, IRCTC के टूर पैकेज में EMI की भी सुविधा, जानिए किराया

IRCTC ने भारत गौरव ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के लिए अप्रैल में टूर पैकेज शुरू करने का ऐलान किया है. इस पैकेज की ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी.

Advertisement
X
भारत गौरव ट्रेन से कर सकेंगे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन
भारत गौरव ट्रेन से कर सकेंगे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक तरफ जहां देश-विदेश के प्रमुख और चर्चित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता है तो वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज अप्रैल महीने में संचालित किया जाएगा, जो दिनांक 11-04-2026 से 22-04-2026 तक 11 रात एवं 12 दिन के लिए होगा.

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा संचालित होने वाली इस यात्रा में पर्यटकों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा.

भारत गौरव ट्रेन के इस टूर पैकेज के लिए श्रेणी अनुसार, कुल सीटों की सं.751 है. जिसमें 2 एसी की कुल 49 सीटें, 3 एसी की 210 सीटें एवं स्लीपर की कुल 492 सीटें उपलब्ध होंगी. उतरने/चढ़ने के लिए स्टेशन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर होगा.

इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.

जानिए कितना होगा किराया

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.24790/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 23400/- है. जिसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी.

Advertisement

स्टैंडर्ड श्रेणी मे 3एसी क्लास में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 42530 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 40900 /- है. जिसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.

वहीं, कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.56710/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 54750/- है. जिसमें 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी.

इस तरह से करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है.

इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है.

Advertisement

9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913, 9236391925. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement