scorecardresearch
 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलेगा मौसम, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे हैं. जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी.

Advertisement
X
Rainfall prediction Latest Updates
Rainfall prediction Latest Updates

उत्तर भारत में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. IMD के मुताबिक, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी. पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (रविवार) यानी 15 अक्टूबर को देर शाम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम बदल जाएगा.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर सोमवार और मंगलवार को दिखेगा और ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी. उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे हैं. जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है.

जानकारी के मुताबिक, पहले से ही एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है, जिसे एक दूसरे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से भी अब मदद मिलेगी. मॉनसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा.

दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज (रविवार), 15 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जबकि हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना है.

Advertisement

बता दें कि पहाड़ी इलाकों में शनिवार देर शाम से ही इसका असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मध्यम दर्जे तक की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने के लिए मिलेगा. 

माना जा रहा है कि बारिश के इस स्पेल का सबसे ज्यादा असर तापमान पर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का पूर्वानुमान है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement