scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

37 साल पहले 'विभूति नारायण' ने मकान मालकिन से किया निकाह, भाई कहकर बुलाती थीं पत्नी, शादी में क्यों रोईं?

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 1/11

टीवी और फिल्मों में यूं तो कई किरदार देखने को मिलते हैं, लेकिन इनमें कुछ चुनिंदा किरदार ही ऐसे होते हैं, जो सीधा दिल में उतर जाते हैं. टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के विभूति नारायण मिश्रा भी फैंस के फेवरेट हैं. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 2/11

विभूति नारायण के किरदार को एक्टर आसिफ शेख ने इतनी सच्चाई से निभाया है कि वो फैंस के चहेते बन चुके हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज से लोगों को हंसाने वाले आफिस आज टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 3/11

लेकिन आसिफ शेख की पर्सनल लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं है. आसिफ शेख ने साल 1989 में जेबा से शादी की थी. 

Advertisement
विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 4/11

जेबा आसिफ की मकान मालकिन की बेटी हैं. आसिफ जब करियर बनाने के लिए मुंबई आए थे, तब वो जेबा की अम्मी के घर किराएदार बनकर रहते थे. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 5/11

इस दौरान जेबा की मां को आसिफ शेख की सादगी और धर्म के प्रति उनका झुकाव काफी पसंद आया था, क्योंकि आसिफ 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे. जेबा की मां ने ही दोनों के रिश्ते की बात आगे बढ़ाई थी. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 6/11

हॉटरफ्लाई संग इंटरव्यू में आसिफ ने खुलासा किया था कि जेबा पहले उन्हें भाई कहकर बुलाती थीं. वो इज्जत और सम्मान में उन्हें भाई कहती थीं. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 7/11

इसी इंटरव्यू में जेबा ने कहा था- मैं इन्हें इज्जत से आसिफ भाई कहती थी. हालांकि, मैं उन्हें भाई मानती नहीं थी. 
 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 8/11

वहीं, आसिफ ने कहा था- जब मैं बॉम्बे आया था, तब जेबा काफी छोटी थीं. वो स्कूल जाती थीं. 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 9/11

आसिफ शेख ने ये भी बताया था शादी में उन्होंने निकाह के बाद पत्नी को देखा था, क्योंकि जेबा घूंघट में थीं और उन्होंने सिर पर भारी सेहरा पहना था. विदाई में जेबा रोने लगी थीं, तब उन्होंने उनकी गाड़ी में टांग खिंचाई की थी.

Advertisement
विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 10/11

बता दें कि जेबा और आसिफ शेख की शादी को 37 साल हो चुके हैं. कपल के 2 बच्चे हैं. सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. 
 

विभूति नारायण पढ़ते हैं नमाज
  • 11/11

जेबा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. इतने सालों में वो कभी किसी पार्टी या इवेंट में नजर नहीं आईं. आसिफ का परिवार काफी सादगी से जिंदगी जीता है. 

 

(All Photos: Instagram @iaasifsheikhofficial) 

Advertisement
Advertisement