scorecardresearch
 

कॉकरोच से पहले दिल्ली की सड़कों पर उतरी हिट जनता पार्टी, जमकर किया प्रोटेस्ट

दिल्ली के कनॉट प्लेस पर युवाओं ने पुलिस और सरकार के समर्थन में प्रदर्शन किया. उन्होंने बिना अनुमति के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को समर्थन देने की बात कही.

Advertisement
X
दिल्ली में सीपी पर हिट जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया है
दिल्ली में सीपी पर हिट जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया है

दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास जनपथ रोड पर हिट जनता पार्टी के बैनर तले युवाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और सरकार के समर्थन में आवाज उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से जारी प्रदर्शनों के दौरान नियमों और अनुमति संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है.

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के विरोध-प्रदर्शन जारी रखना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अपना काम करने का अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे पुलिस के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने दावा किया कि अगले दिन इस मुहिम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में युवा दिल्ली पहुंचेंगे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस उन्हें भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति दे, ताकि वे अपनी बात रख सकें.

Advertisement

बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक मस्जिद से मौलाना ने लोगों के लिए ऐलान किया है. मौलाना ने लोगों से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हों. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू की है और वहां होने वाला विरोध प्रदर्शन अवैध है.

मौलाना ने अपने ऐलान में कहा कि सरकार ने जंतर-मंतर पर धारा 163 लगाई है. ऐसे में वहां किसी को नहीं जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रदर्शन में शामिल होने जाता है और उसके साथ कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की नहीं, बल्कि संबंधित व्यक्ति की होगी.
मौलाना ने लोगों से 8, 9 और 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर नहीं जाने की अपील की. उन्होंने दोहराया कि प्रस्तावित प्रदर्शन अवैध है और लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए.

 

यह भी पढ़ेंः कॉकरोचों को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, दिल्ली पुलिस ने बताया कारण

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. संयुक्त पुलिस आयुक्त नुपुर प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदर्शन का आवेदन बहुत कम समय पहले मिला, जबकि नियम के मुताबिक कम से कम 10 दिन पहले पुलिस को सूचना देनी होती है. पुलिस ने यह भी कहा कि पहले जब पार्टी को अनुमति दी गई थी, तब उसने नियमों और अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया था. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement